वतन पे जो मिट गये है लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
वतन पे जो मिट गये है लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

28 नवंबर 2011

शहीदों की याद कर लो - - - - - - - - - - - - -

शहीद

वतन पे जो मिट गये है
जो चमन पे लुट गये है
धूल उनके कदमों की
... अपनी आँखों पर लो

सुनी – सुनी आँखे भर लो
शहीदों की याद कर लो

कफन तो सेहरा बना है
दुल्हा आज बन – ढ़न चला है
निकली बारात शहादों की
शान से ये सफर कर लो

सुनी – सुनी आँखे भर लो
शहीदों की याद कर लो

शहीदों की जब याद सताये
सीने में ऐसी लौ जलाये
ज्योत फिर बुझने न पाये
यादों में वो असर कर लो

सुनी – सुनी आँखे भर लो
शहीदों की याद कर लो

परिन्दे सब लौट रहे है
चूजे जाने क्या कहे है
जो न अब घर को आये
उनकी भी खबर कर लो

सुनी – सुनी आँखे भर लो
शहीदों की याद कर लो

भारत के देवव्रत ने अपनी NI (Natural Intelligence) से दुनिया को चौंका दिया है।

ये है भारत के gen-z की ताकत.. 🔥 दुनिया एक तरफ जहाँ AI (Artificial Intelligence) से हैरान है, वहीं भारत के देवव्रत ने अपनी NI (Natural Intel...